नबी किसे कहते हैं
नबी किसे कहते हैं नबी का अर्थ है खबर देने वाला | चूँकि नबी गैब की खबर देता है इसलिय उसे नबी कहते हे | चाहे यह खबर वह हो जिस तक हम अपनी अक्ल के जरिये न पहुँच सकते या वह खबर हो जो आने वाले वक्त के बारे में हो | अल्लाह ने इंसान को पैदा करने के बाद उसको भटकने के लिय यूं ही नहीं छोड़ दिया बल्कि उसको सही रास्ता दिखाने के लिय नबियों का सिलसिला शुरु किया | ये नबी दुनिया की तमाम कोमो में वक्त-वक्त पर आते रहे | कुरआन में है- " और हर कौम के लिय एक रास्ता बताने वाला हुआ है |" ( सुरह- 13, अर-रअद , आयत- 7) चूँकि इनका काम इंसानों को रास्ता दिखाना था इसलिय ये इंसान ही हुआ करते थे और लोगो से उनकी जबान में ही बातें किया करते थे | ताकि लोगो को अल्लाह के दीन के बारे में पता चले और उनका जिंदगी बिताने का तरीका लोगो के लिय मिसाल बन सके | कुरआन में है- “और तुमसे पहले हमने जितने रसूल भेजे हैं बिलाशुबा वे सब खाना खाते और बजारों में चलते -फिरते थे |” ( सुरह- 25 , अल-फुरकान , आयत- 20 ) ...