नबी किसे कहते हैं
नबी किसे कहते
हैं
नबी का अर्थ है खबर देने वाला | चूँकि नबी गैब की खबर देता है इसलिय उसे नबी कहते हे | चाहे यह खबर वह हो जिस तक हम अपनी अक्ल के जरिये न पहुँच सकते या वह खबर हो जो
आने वाले वक्त के बारे में हो |
अल्लाह ने इंसान को पैदा करने के
बाद उसको भटकने के लिय यूं ही नहीं छोड़ दिया बल्कि उसको सही रास्ता दिखाने के लिय
नबियों का सिलसिला शुरु किया | ये नबी दुनिया की तमाम कोमो में
वक्त-वक्त पर आते रहे |
कुरआन में है-
"और हर कौम के लिय एक रास्ता बताने वाला हुआ है |"
(सुरह-13, अर-रअद, आयत-7)
चूँकि इनका काम इंसानों को रास्ता दिखाना था इसलिय ये
इंसान ही हुआ करते थे और लोगो से उनकी जबान में ही बातें किया करते थे | ताकि लोगो
को अल्लाह के दीन के बारे में पता चले और उनका जिंदगी बिताने का तरीका लोगो के लिय
मिसाल बन सके |
कुरआन में है-
“और तुमसे पहले हमने जितने रसूल भेजे हैं बिलाशुबा वे
सब खाना खाते और बजारों में चलते -फिरते थे |”
(सुरह-25, अल-फुरकान, आयत-20)
“और तुमसे पहले भी हम कितने रसूलों
को भेज चुके हैं, उन्हें हमने बीवियां और बच्चे भी दिए थे |”
(सुरह-13, अर-रअद, आयत-38)
इन आयतों में उन ख्यालात की मुखालफत की गई है
की खुद अल्लाह इन्सान की शक्ल में जमीन पर उतरता है |
इन आयतों से ये भी पता चलता है की नबी
बनाना सिर्फ अल्लाह के हाथ में है कोई आदमी खुद नबी होने का दावा नहीं कर सकता-
“अल्लाह फरिश्तों में से पैगाम
पहुँचाने वाला चुन लेता है, और इंसानों में से भी | बिलाशुबा वह सब कुछ सुनता, देखता
है |”
(सुरह-22, अल-हज, आयत-75)
यहाँ फरिश्तों में से चुनने से मुराद
जिब्रील अलैहिस्सलाम हैं जो अल्लाह की तरफ से वह्य (अल्लाह का संदेश)
लेकर नबियों के पास आया करते थे | अल्लाह ने उनको इस काम के लिय चुन लिया था | इसी
तरह अल्लाह ने नुबुवत के लिय आदम ,नुह, इब्राहीम अलैहिस्सलाम वगैरह नबियों को उनकी अपनी-अपनी कौम तक अपना पैगाम
पहुँचाने के लिय और आखिर में हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम को पूरे संसार के लोगो तक अपना पैगाम पहुँचाने के लिय चुना गया | हजरत
मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम आखिरी नबी बनाकर भेजे गए अब आपके बाद कोई
नबी नहीं आएगा |
“मुहम्मद तुम्हार मर्दों में से
किसी के पिता नहीं हैं, लेकिन वे अल्लाह के रसूल और खातुमुन नाबियीन हैं, और
अल्लाह हर चिज का इल्म रखने वाला है |”
(सुरह-33, अल-अहज़ाब, आयत-40)
इस बात की सच्चाई एक सहीह हदीस से भी पता चलती है |
जिसमे हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैही वसल्लमम ने कहा है की “|मेरे बाद
कोई नबी नहीं आएगा |” यानि अब नुबुवत का सिलसिला खत्म हो चुका है (अब आपका लाया
हुआ दीन ही आखिरी दीन है, और कुरान आखिरी अल्लाह आसमानी किताब है जो कियामत तक के लोगों
के लिय रास्ता हिदायत दिखाने वाली है |)
Comments
Post a Comment